आज की ताजा खबर

मिशन शक्ति अभियान के तहत साइबर सुरक्षा पर संगोष्ठी आयोजित

top-news

महिला थाना अध्यक्ष हंसमती ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक

सुशील मिश्रा  

सुलतानपुर। शारदीय नवरात्रि के अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुलतानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में साइबर सुरक्षा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जनपद सुलतानपुर की महिला थाना अध्यक्ष सुश्री हंसमती मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए महिला थाना अध्यक्ष हंसमती ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा इंटरनेट पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, किसी के साथ ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता, सतर्कता और जिम्मेदार व्यवहार अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन उत्पीड़न की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करने तथा उपलब्ध साइबर हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभात श्रीवास्तव एवं डॉ. वीरेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे। संगोष्ठी के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा स्वयं के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *