आज की ताजा खबर

रानीपुर कायस्थ गांव में लगी दुर्गा पूजा में सभी नौ शक्तियों का विशेष पूजन

top-news

श्यामचंद्र श्रीवास्तव

कादीपुर सुलतानपुर । नवरात्रि के पावन अवसर पर कादीपुर के रानीपुर कायस्थ गांव में आस्था और श्रद्धा के साथ मां भगवती की स्थापना कर पूजन अर्चन किया जा रहा है। दुर्गा पूजा पाण्डाल के ब्यवस्थापक अरविन्द कुमार ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया गया है।

गांव के लोग सभी महिला पुरुष भक्त सरलता से मां दुर्गा की पूजा करते हैं।नौ दिन तक चलने वाले इस दुर्गा पूजा में प्रथम दिवस माँ शैलपुत्री,द्वितीय दिवस माँ ब्रह्मचारिणी, तृतीय दिवस माँ चंद्रघंटा, चतुर्थ दिवस मां कूष्माण्डा,पंचम दिवस माँ स्कंदमाता,षष्ठ दिवस माँ कात्यायनी, सप्तम दिवस माँ कालरात्रि,अष्टम दिवस माँ महागौरी, नवम दिवस माँ सिद्धिदात्री की विशेष पूजा अर्चना की जाती है।

विजयादशमी के दिन विसर्जन शोभायात्रा निकालकर कार्यक्रम का समापन किया जायेगा। रानीपुर कायस्थ गांव में आयोजित इस दुर्गा पूजा में प्रधान प्रतिनिधि अमित श्रीवास्तव बीरु,अरविन्द कुमार लाइनमैन, सुरेश कुमार, हर्षित वर्मा,टप्पू श्रीवास्तव,गोली मिश्र, सहित गांव के गणमान्य लोग लगे हैं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *