आज की ताजा खबर

अंबेडकरनगर: 2014 से फरार हिस्ट्रीशीटर शाहिद मुनीर सिद्दीकी गिरफ्तार, क्षेत्र में चर्चा

top-news

आलापुर पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में किया पेश

लंबे समय से चल रही थी तलाश, पुलिस ने नियमानुसार पूरी की कार्रवाई

लालमणि गोंड

आलापुर, अंबेडकरनगर। वर्ष 2014 से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर और आरटीआई कार्यकर्ता शाहिद मुनीर सिद्दीकी को आलापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, शाहिद मुनीर सिद्दीकी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और नियमानुसार उसे न्यायालय में पेश किया।

फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्र में चर्चा रही। पुलिस का कहना है कि फरार और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *