आज की ताजा खबर

ज्ञान शिक्षा निकेतन हाई स्कूल में जादू के माध्यम से जनजागरूकता अभियान, बच्चों ने तालियों से किया स्वागत

top-news

गुड्डू शुक्ला

बलरामपुर।  जिलाधिकारी बलरामपुर डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक बलरामपुर एवं भारतीय रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में संचालित जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत ज्ञान शिक्षा निकेतन हाई स्कूल में इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया एवं उनकी टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में जादूगर मिस्टर इंडिया ने जादू की आकर्षक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह की रोकथाम, दहेज प्रथा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता, अंधविश्वास से मुक्ति तथा शिक्षा की अनिवार्यता जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक किया।

जादू की रोचक कला के माध्यम से सामाजिक संदेशों को इस तरह प्रस्तुत किया गया कि बच्चे मनोरंजन के साथ-साथ महत्वपूर्ण जीवनोपयोगी बातें भी सीख सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया और तालियां बजाकर जादूगर मिस्टर इंडिया एवं उनकी टीम का उत्साहवर्धन किया।

जादूगर मिस्टर इंडिया ने अपने संदेश में कहा कि जादू केवल मनोरंजन का माध्यम ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और बच्चों को जागरूक करने का प्रभावशाली साधन भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को जीवन का आधार बनाने, बेटियों का सम्मान करने, बाल विवाह एवं दहेज जैसी कुरीतियों का विरोध करने तथा पर्यावरण और राष्ट्रीय एकता की रक्षा करने की अपील की।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा के प्रति जागरूकता और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। जादू और जनजागरूकता के इस अनूठे संगम ने बच्चों के बीच विशेष उत्साह का माहौल बना दिया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *