आज की ताजा खबर

कानपुर में ‘नवरंग डांडिया 2K26’ की धूम, गरबा-डांडिया की धुन पर थिरके विद्यार्थी

top-news

डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक

लोक भारती न्यूज ब्यूरो 

कानपुर। डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में बीसीए फाइनल ईयर के विद्यार्थियों की ओर से ‘नवरंग डांडिया 2K26’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से संस्थान परिसर को उत्सव के रंगों से सराबोर कर दिया। डांडिया की लय और गरबा की थाप पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति अपनी आस्था प्रदर्शित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. अर्पित अवस्थी, प्रो. डॉ. प्रज्ञा अवस्थी और हेड अकादमिक प्रो. एसपी सिंह ने किया। मां दुर्गा की भक्ति को समर्पित इस आयोजन में पारंपरिक लोकनृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बनाए रखा।


गरबा-डांडिया की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

‘नवरंग डांडिया 2K26’ में विद्यार्थियों ने अपनी ऊर्जा, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता से कार्यक्रम को यादगार बनाया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने गरबा और डांडिया के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति की खूबसूरती को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान उत्सवपूर्ण माहौल देखने को मिला और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना, पारंपरिक लोकनृत्यों को प्रोत्साहित करना और उनमें रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता तथा संगठनात्मक कौशल विकसित करना रहा। कार्यक्रम की तैयारियों से लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं तक बीसीए के विद्यार्थियों, छात्र समन्वयकों और आयोजन समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आपसी सहयोग और टीम भावना के साथ आयोजन को सफल बनाया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम सर्वांगीण विकास में सहायक: डॉ. अर्पित अवस्थी

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. अर्पित अवस्थी ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनसे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें सहयोग, सामूहिक सहभागिता तथा भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है।

उन्होंने सांस्कृतिक गतिविधियों को विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और उन्हें अपनी विरासत से परिचित कराने का माध्यम बताया। कार्यक्रम में संस्थान के समस्त फैकल्टी सदस्य और स्टाफ मौजूद रहे।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *