आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सहायक अध्यापक भर्ती के आवेदन की तिथि बढ़ी
- दैनिक लोक भारती
- 15 Oct, 2026
अब 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 12405 पदों पर होना है चयन
पवन द्विवेदी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों और बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12405 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। आयोग ने 15 सितंबर को इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था और 15 अक्टूबर अंतिम तिथि थी। अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए अब अंतिम तिथि 28 अक्टूबर कर दी गई है। इस डेट तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
चयन आयोग के अध्यक्ष डा प्रशांत कुमार ने आज बताया कि प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी के 897 रिक्त पदों और बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में सहायक अध्यापक शहरी के 11,508 रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 28 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। इसके साथ ही, ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि भी 19 अक्टूबर 2026 से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। हालांकि, आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि लिखित परीक्षा की तारीखों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही लिखित परीक्षा आगामी 03 और 04 दिसंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि शैक्षणिक अर्हता एवं आयु सीमा
इन पदों के लिए अभ्यर्थी के पास किसी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही एनसीटीई (NCTE) से मान्यता प्राप्त बीटीसी (BTC) / डीएलएड (D.El.Ed) या समकक्ष प्रशिक्षण अर्हता तथा कक्षा 1 से 5 के लिए राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सहायक अध्यापक (शहरी) पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है, जबकि सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राइमरी) पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम अधिवर्षता आयु 62 वर्ष है (आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी)। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। यह जानकारी चयन आयोग के अध्यक्ष डा प्रशांत कुमार ने आज दी है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







