आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
रायबरेली सीट को लेकर राहुल गांधी पर भी साधा निशाना, बोले- कांग्रेस वोट चोरी नहीं, काम चोरी के कारण यूपी की सत्ता से बाहर
- दैनिक लोक भारती
- 16 Oct, 2026
राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले- युवाओं को भटका रहे विपक्षी दल, देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं
रजत सिन्हा
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला। दिल्ली में हुए प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल युवाओं को गुमराह कर रहे हैं और बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में जबरन सत्ता परिवर्तन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ‘रेजीम चेंज’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल विपक्ष की मंशा पर सवाल खड़े करता है। उनकी लड़ाई चुनाव सुधार या युवाओं के भविष्य के लिए नहीं, बल्कि देश में अराजकता फैलाकर किसी भी तरह सत्ता हासिल करने के लिए है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन का रास्ता संसद और चुनावों से होकर गुजरता है, न कि सड़कों पर आंदोलन के जरिए। उन्होंने आरोप लगाया कि दशकों से चुनाव हार रहे राजनीतिक दल विदेशी शक्तियों के हाथों में खेलते नजर आ रहे हैं और अपनी राजनीतिक पराजय का बदला देश से लेना चाहते हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह देश को हिंसा और अराजकता की आग में झोंकना चाहती है।
रक्षा मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी समाजवादी पार्टी के समर्थन के बिना रायबरेली लोकसभा सीट जीत पाएंगे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले 37 वर्षों से उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर है। इसकी वजह वोट चोरी नहीं, बल्कि काम चोरी है।
राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के इतिहास का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया को कठपुतली बनाकर रखा था। उन्होंने 1993 में दो नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति का उल्लेख किया। उनके मुताबिक, तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव आयुक्त नवीन चावला को हटाने के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखा था, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें बचाया और बाद में मुख्य चुनाव आयुक्त बना दिया।
रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के इतिहास में कई ऐसे अध्याय हैं, जिन पर सवाल उठते हैं। उनके मुताबिक, विपक्ष की मौजूदा लड़ाई एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) या मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश का हिस्सा है।
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में हुई मारपीट को लेकर भी राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को खुद एक-दूसरे पर भरोसा नहीं है, इसलिए वे आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। उनका इशारा रविवार को प्रदेश मुख्यालय में पार्षद ममता चौधरी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समर्थकों के बीच हुई बहस और मारपीट की घटना की ओर था।
राजनाथ सिंह ने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश देशहित में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक विरोध के नाम पर देश में अस्थिरता पैदा करना चाहती है। तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ‘गांधी’ नाम का इस्तेमाल करने का अधिकार खो दिया है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







