आज की ताजा खबर

चित्रकूट में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, मेधावी छात्रों और बुजुर्गों का सम्मान

top-news

हाथी, घोड़े और रथ के साथ निकली यात्रा, महाराजा अग्रसेन व माता लक्ष्मी की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

गोल्ड मेडलिस्ट श्रेया अग्रवाल समेत चार मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

रमेश द्विवेदी 

चित्रकूट। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज की ओर से बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पुरानी बाजार से शुरू हुई इस शोभायात्रा में हाथी, घोड़े और रथ के साथ महाराजा अग्रसेन तथा माता लक्ष्मी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। पारंपरिक पोशाक में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा।

शोभायात्रा पुरानी बाजार से प्रारंभ होकर नई बाजार होते हुए नई बाजार धर्मशाला पहुंची। रास्ते में सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। समाज के लोगों ने एकजुटता के साथ आयोजन में सहभागिता की। महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश के बीच जयंती समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया।

श्रेया अग्रवाल समेत चार मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

शोभायात्रा के समापन के बाद नई बाजार धर्मशाला में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें गोल्ड मेडलिस्ट श्रेया अग्रवाल सहित चार मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को प्रोत्साहित किया गया। आयोजन के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने का संदेश दिया गया।


75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजन भी सम्मानित

कार्यक्रम में समाज के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को भी सम्मानित किया गया। इनमें पत्रकार अनिल अग्रवाल, बनवारी लाल अग्रवाल, रुक्मिणी देवी अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल शामिल रहे। वरिष्ठजनों के सम्मान के जरिए समाज में उनके योगदान और अनुभव के प्रति आदर व्यक्त किया गया।

महाराजा अग्रसेन जयंती के इस आयोजन में धीरज अग्रवाल, जितेंद्र गोयल, अतुल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अभिषेक, निवेश अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, सनत अग्रवाल, आनंद गोयल, रचित अग्रवाल, स्वप्निल अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल और अनमोल सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *