आज की ताजा खबर

अंबेडकरनगर: उधारी के विवाद में मां-बेटे पर हमला, मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग महिला की मौत

top-news

राजेसुल्तानपुर के भूपतिपुर कोड़रहा गांव की घटना, बेटा भी गंभीर रूप से घायल

परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही

लालमणि गोंड

राजेसुल्तानपुर, अंबेडकरनगर। थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के ग्राम भूपतिपुर कोड़रहा में रुपये के लेन-देन और उधारी के विवाद में मां-बेटे पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय चंद्रावती देवी की महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज, टांडा में मौत हो गई, जबकि उनके बेटे श्याम नरायन पांडेय भी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर शाम रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान ऋषि तिवारी, ऋतिक तिवारी पुत्र इंद्रमणि, आशा तिवारी पत्नी इंद्रमणि, गरिमा पुत्री इंद्रमणि तथा आर्यन, सृष्टि और धर्मेंद्र ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर अचानक हमला कर दिया। हमले में श्याम नरायन पुत्र स्वर्गीय रामचेत पांडेय और उनकी माता चंद्रावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।


जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर, बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। इसके बाद गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज, टांडा रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने चंद्रावती देवी को मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में भी हलचल रही।

तहरीर के आधार पर मुकदमा,पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की

मामले में परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है। थाना अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए देर रात गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस के अनुसार, मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *