आज की ताजा खबर

अंबेडकरनगर: कल्यानपुर गांव में लंगूर का आतंक, घरों में घुसकर सामान कर रहा क्षतिग्रस्त

top-news

बच्चों को दौड़ाने और लाइटें तोड़ने से ग्रामीण परेशान, वन विभाग से पकड़ने की मांग

लालमणि गोंड

 राजेसुल्तानपुर, अंबेडकरनगर।

आलापुर तहसील के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कल्यानपुर में एक लंगूर के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से गांव में आया लंगूर घरों में घुसकर घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा रहा है। उसे भगाने की कोशिश करने पर वह लोगों को दौड़ाने लगता है। इससे गांव के लोगों में भय का माहौल है।

घरों में घुसकर सामान और पेड़-पौधों को पहुंचा रहा नुकसान

ग्रामीणों का कहना है कि लंगूर के डर से लोग छतों पर सामान नहीं छोड़ रहे हैं और न ही खुले में चीजें सुखा पा रहे हैं। आरोप है कि लंगूर छोटे बच्चों को भी काटने के लिए दौड़ता है। इसके अलावा वह गांव की स्ट्रीट लाइटों और घरों में लगी लाइटों को तेजी से हिलाकर तोड़ दे रहा है। फल, सब्जियों और पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचा रहा है।

लंगूर की लगातार बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों को घरेलू कामकाज और बच्चों की सुरक्षा को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वन विभाग से लंगूर को पकड़ने की मांग

गांव के श्रीराम शर्मा, शशांकमणि गोंड, विशाल गोंड, राकेश मौर्य, अनूप कुमार गोंड, अर्पित, सर्वेश कुमार कन्नौजिया, कमलेश कुमार और कन्हैया यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से लंगूर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि गांव में सामान्य स्थिति बहाल हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *