आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
टांडा में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत छह महिलाओं को मिला सम्मान, पुलिस ने प्रशस्ति पत्र देकर किया प्रोत्साहित
- दैनिक लोक भारती
- 16 Oct, 2026
सराहनीय कार्यों के लिए कोतवाली में किया गया सम्मानित, समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील
कमल अग्रवाल
टांडा, अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6 के तहत टांडा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र की छह महिलाओं और युवतियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान उन्हें भविष्य में भी समाजहित के कार्य करते रहने और जरूरत पड़ने पर पुलिस का सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इन छह महिलाओं और युवतियों को मिला प्रशस्ति पत्र
कोतवाली टांडा पुलिस की ओर से सम्मानित की गई महिलाओं और युवतियों में अंशिका गुप्ता पुत्री फूलचन्द गुप्ता, निवासी नेहरूनगर अहाता (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज); लक्ष्मी वर्मा पत्नी स्वर्गीय अर्जुन वर्मा, निवासी इस्माइलपुर बेल्दहा, अकूतपुर; सुनैना पुत्री मुन्ना राजभर, निवासी चिन्तौरा ईदगाह (उच्च प्राथमिक विद्यालय चित्तौरा); सुषमा मौर्या पत्नी प्रदीप कुमार, निवासी शाहपुर कुरमौल (बुधीपुर); उर्मिला देवी पत्नी सत्यदेव, निवासी बिहरोजपुर सूरापुर लठीवा; और पूनम यादव पत्नी सवीन्द्र कुमार यादव, निवासी बलया जगदीशपुर शामिल हैं। सभी थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र, जनपद अंबेडकरनगर की निवासी हैं।
महिला सशक्तीकरण और सामाजिक भागीदारी पर जोर
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने, महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और अपने आसपास बेहतर सामाजिक वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य जारी रखने और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस का सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और युवतियों को सम्मानित करने की इस पहल का उद्देश्य समाज में उनके योगदान को प्रोत्साहित करना और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







