आज की ताजा खबर

बिधूना में अवैध पटाखा निर्माण का भंडाफोड़, 132 किलो बारूद के साथ प्रेमदयाल गिरफ्तार

top-news

सात बोरियों में मिले दफ्ती के खोखे और बने हुए देशी पटाखे, विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

सनी तिवारी

औरैया। दीपावली से पहले अवैध पटाखों के निर्माण और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बिधूना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम ताजपुर में छापा मारकर अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के आरोप में प्रेमदयाल (32) पुत्र सुरेश को गिरफ्तार किया है। उसके मकान से सात बोरियों में रखे दफ्ती के खोखे, बने हुए देशी पटाखे और 132 किलोग्राम बारूद बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ताजपुर निवासी प्रेमदयाल अपने मकान में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण और भंडारण कर रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान की तलाशी ली। इस दौरान जमीन पर पन्नी और बोरियों में पटाखा बनाने की सामग्री मिली। इसमें सिल्वर पाउडर, पीला पाउडर सहित अन्य सामग्री शामिल थी। पुलिस ने सामग्री से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी कोई वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने प्रेमदयाल को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना बिधूना में मुकदमा संख्या 338/26 के तहत विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9बी में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उदयप्रकाश और हेड कांस्टेबल आशुतोष नवीन शामिल रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *