आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पीलीभीत में सनातन जन जागृति यात्रा का समापन, घर-घर संस्कार और सत्संग का दिया संदेश
- दैनिक लोक भारती
- 16 Oct, 2026
नारी शक्ति, शिक्षा, नशामुक्ति और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का लिया संकल्प
लोकभारती न्यूज़ ब्यूरो
पीलीभीत। सनातन संस्कृति के संरक्षण, आध्यात्मिक चेतना के प्रसार और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से पूज्य संत देवेंद्र मोहन भैया जी महाराज के सानिध्य में आयोजित चार दिवसीय सनातन जन जागृति यात्रा मिशन-2026 का 15 अक्टूबर को समापन हो गया। दिव्यानंद योग साधना समिति के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा के माध्यम से घर-घर सत्संग, घर-घर ध्यान और समाज में संस्कारों की अलख जगाने का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान सनातन संस्कृति के गौरव को बढ़ाने, नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ने तथा समाज में सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिकता की भावना मजबूत करने पर जोर दिया गया। अभियान का उद्देश्य केवल धार्मिक जागरूकता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक उत्थान और जनकल्याण से जुड़े विषयों को भी प्रमुखता दी गई।
नारी शक्ति और शिक्षा पर दिया जोर
अभियान के माध्यम से बेटियों को शिक्षा, सम्मान और समान अवसर उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए बच्चों को संस्कारवान बनाने और नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवन का आह्वान
यात्रा में नशे से दूर रहने, परिवारों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। योग, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाकर स्वस्थ जीवन जीने के लिए लोगों को प्रेरित करने पर भी जोर रहा।
घर-घर सत्संग, घर घर ध्यान का संकल्प
यात्रा का प्रमुख उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक साधना से जोड़ना और परिवारों में सत्संग एवं ध्यान की परंपरा को प्रोत्साहित करना रहा। आयोजकों के अनुसार, सनातन संस्कृति, शिक्षा, नारी सम्मान, नशामुक्ति और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 12 अक्टूबर को बीसलपुर से यात्रा प्रारंभ होकर ग्राम हीरापुर दुही पहुंची। 13 अक्टूबर को पीलीभीत से ग्राम कुआंखेड़ा, 14 अक्टूबर को धनकुना अड्डा से ग्राम सिमरिया गौसू तथा 15 अक्टूबर को जहानाबाद से ग्राम नवादा श्यामपुर तक यात्रा का कार्यक्रम रहा। इन पड़ावों पर शाम चार बजे सत्संग निर्धारित किए गए थे। चार दिवसीय अभियान के समापन पर सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार, सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







