आज की ताजा खबर

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी राजेश कुमार गिरफ्तार

top-news

रोहित अवस्थी

औरैया। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी को कोतवाली औरैया पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए राजेश कुमार उर्फ अभय कुमार (30 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बाबूराम निवासी जालौन चौराहा, आनेपुर रोड, नई बस्ती, को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी को 16 अक्टूबर को जालौन चौराहे से मंडी जाने वाले सर्विस रोड पर बांस-बल्ली की दुकान के पास से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ कोतवाली औरैया में मुकदमा अपराध संख्या 488/2026 के तहत बीएनएस की धारा 108 में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार और कांस्टेबल रजत कुमार शामिल रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *