आज की ताजा खबर

अम्बेडकरनगर: बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में सभी नामजद आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

top-news

पैसों के लेन-देन के विवाद में हुआ था खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आई 80 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान हुई थी मौत

राजेसुल्तानपुर पुलिस ने दबिश देकर की गिरफ्तारी, एएसपी ने कहा- कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

लालमणि गोंड

आलापुर, अम्बेडकरनगर। थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के ग्राम भूपतिपुर कोडरहा में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गांव में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया था। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा

मामले में मृतका के पुत्र श्याम नारायन तिवारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

एएसपी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) देवेश चतुर्वेदी (आईपीएस) ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के अनुसार, मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *