आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
टीजीटी भर्ती-2022: चयन आयोग ने जारी किया अंग्रेजी का चयन परिणाम, हिन्दी का संशोधित परिणाम
- दैनिक लोक भारती
- 16 Oct, 2026
अभिलेख सत्यापन में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों का चयन निरस्त
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर कटऑफ व अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड : डा प्रशांत कुमार
अभ्यर्थी एक सप्ताह तक अनुक्रमांक व जन्मतिथि दर्ज कर देख सकेंगे अपने प्राप्तांक
पवन द्विवेदी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने प्रशिक्षित स्नातक (विज्ञापन संख्या- 01/2022) के अंतर्गत अंग्रेजी विषय का चयन परिणाम तथा हिन्दी विषय का संशोधित चयन परिणाम शुक्रवार की देर शाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। इसके साथ ही दोनों विषयों की अंतिम उत्तर कुंजी और कटऑफ अंक भी आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने आज बताया कि प्रशिक्षित स्नातक के कुल 3,539 विज्ञापित पदों के सापेक्ष विज्ञापन के नियम-12 (अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अनुदेश) में दी गई व्यवस्था के तहत अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया आयोजित की गई थी। निर्धारित तिथि तथा आयोग द्वारा पुनः निर्धारित की गई अतिरिक्त तिथि के उपरांत भी जो अभ्यर्थी अभिलेख सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) में उपस्थित नहीं हुए, उनका अभ्यर्थन/चयन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके पश्चात उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड नियमावली 1998 के नियम 12(8) के प्राविधानों के तहत अंग्रेजी विषय का अंतिम चयन परिणाम, कटऑफ एवं अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। वहीं हिन्दी विषय का संशोधित चयन परिणाम, संशोधित कटऑफ एवं अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है। यह समस्त विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ उपलब्ध करा दिया गया है। उक्त चयन परिणाम उच्च न्यायालय में योजित विभिन्न याचिकाओं में पारित होने वाले अंतिम आदेशों के अधीन रहेगा।
चयन आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी अपने प्राप्तांकों का विस्तृत विवरण आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। प्राप्तांक देखने की यह सुविधा विज्ञप्ति जारी होने की तिथि से केवल एक सप्ताह तक ही क्रियाशील रहेगी। प्राप्तांक वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाने के कारण इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 (RTI) के अंतर्गत अलग से कोई सूचना प्रदान नहीं की जाएगी।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







