आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
यूपी टीजीटी में चयनित होकर सत्यप्रकाश द्विवेदी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
- दैनिक लोक भारती
- 17 Oct, 2026
कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से हासिल की सफलता, परिवार और गांव में खुशी की लहर
मोहम्मद नईम
फाजिलनगर (कुशीनगर)। मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर सफलता की नई इबारत लिखते हुए फाजिलनगर क्षेत्र के ग्राम लवकुश पश्चिमी निवासी सत्यप्रकाश द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित यूपी टीजीटी (अंग्रेजी विषय) परीक्षा में सफलता हासिल की है। शिक्षक पद पर चयनित होकर उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि गांव और पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, गुरुजनों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
गांव से दिल्ली तक का सफर, मेहनत से पाया मुकाम
स्वर्गीय रामप्रीत द्विवेदी (मुन्नी बाबा) के पुत्र सत्यप्रकाश द्विवेदी की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा जनता इंटर कॉलेज, सोहंग से उत्तीर्ण की। उन्होंने अंग्रेजी विषय में स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पूरी की। इसके बाद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीएड की उपाधि प्राप्त की और सीटीईटी (CTET) की योग्यता भी हासिल की।
शिक्षक बनने के लक्ष्य को साकार करने के लिए सत्यप्रकाश दिल्ली चले गए, जहां उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की। इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों और उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। निरंतर अध्ययन, अनुशासन और कठिन परिश्रम को अपना आधार बनाकर उन्होंने आखिरकार सफलता हासिल कर ली।
सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और परिवार के सहयोग को
यूपी टीजीटी में चयन की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, गुरुजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सत्यप्रकाश द्विवेदी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन, पत्नी के सहयोग और अपनी निरंतर मेहनत को दिया।
सत्यप्रकाश की यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, धैर्य और निरंतर प्रयास से कठिन से कठिन मंजिल भी हासिल की जा सकती है। बधाई देने वालों में अनिल प्रजापति ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मस्तराज प्रसाद पूर्व प्रधान, दुर्गेश श्रीवास्तव, मुरारी कुशवाहा, मनोज तिवारी, मनबोध पाण्डेय, पवन पाण्डेय, प्रभु श्रीवास्तव, तारकनाथ शुक्ला, तेजप्रताप सिंह मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







