आज की ताजा खबर

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कूरेभार परवर का दबदबा

top-news

परिषदीय स्कूलों में शुरू हुई न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 

सुशील मिश्रा 

कूरेभार सुल्तानपुर l कूरेभार शिक्षा क्षेत्र में न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई। जूनियर हाईस्कूल कूरेभार परिसर में सुबह 10 बजे ध्वजारोहण और छात्रा ज्योति टीम द्वारा स्वागत गीत से इसकी शुरुआत हुई। ढेसारुआ न्याय पंचायत के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया।बच्चों ने कबड्डी, खो-खो, दौड़ और लंबी कूद जैसी स्पर्धाओं में हुनर दिखाया। मास्क पीटी भी आयोजित हुई। खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, शिक्षकों ने हौसला बढ़ाया।


विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जूनियर हाईस्कूल कूरेभार और परवर विद्यालय के बच्चों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। उन्होंने कई स्पर्धाओं में जीत हासिल कर दबदबा बनाए रखा।इस प्रतियोगिता से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की टीम चुनी गई है। ये खिलाड़ी अब ब्लॉक स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

इस मौके पर अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय से राम दयाल चौरसिया, तारावती, प्रमिला, कंचन शर्मा, आकांक्षा शुक्ला, गीता, दिव्या पांडे, संगीता, गोल्डी सिंह, प्रेम कुमार तिवारी, रमेश कुमार मिश्रा, हरिओम गुप्ता, रेनू पांडे, अर्चना सिंह, नीरज त्रिपाठी, अंजना तिवारी, नीलम, पापिया वर्मा, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, आशारानी वर्मा, रामा सिंह, उदयभान, रमेश कुमार, रंजीत तिवारी, माया कुमारी, पूनम सिंह, अशोक कुमार, अजीत सिंह भारतीय, मीनाक्षी देवी, सबीहा परवीन, हबीबा बेगम और अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *