आज की ताजा खबर

सुलतानपुर में दुर्गा पूजा मेले की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम शुरू, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

top-news

शाहगंज चौकी पर नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने मिलकर स्थापित किया कंट्रोल रूम

गोमती नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए घाटों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया, सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

सुशील मिश्रा 

सुलतानपुर। दुर्गा पूजा मेले और आगामी त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सुलतानपुर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की मौजूदगी में शाहगंज चौकी पर स्थापित मेला कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने इस दौरान मेले की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

नगर पालिका और पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से बनाए गए इस कंट्रोल रूम के जरिए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और नागरिकों की समस्याओं पर नजर रखी जाएगी। पेयजल, बिजली, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराने की व्यवस्था की गई है।

गोमती नदी के घाटों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम

गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर घाटों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित किए गए हैं। इनके माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार जरूरी सूचनाएं और सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए जाएंगे, ताकि किसी भी संभावित खतरे को लेकर लोगों को समय रहते सतर्क किया जा सके।

प्रशासन ने मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तथा अधिकारियों की तैनाती की है। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *