आज की ताजा खबर

मॉडल इंग्लिश मीडियम स्कूल भरसारे में बच्चों ने बिखेरा जलवा

top-news

सुरेंद्र कुमार पांडेय 

भदैया, सुलतानपुर। क्षेत्र के मॉडल इंग्लिश मीडियम स्कूल भरसारे में नवरात्र के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

बच्चों ने मां दुर्गा और राक्षस वध की आकर्षक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उनकी कलात्मक प्रस्तुति देखकर अन्य बच्चों में भी कुछ नया करने की जिज्ञासा बढ़ी।

तीन दिवसीय अवकाश से पूर्व विद्यालय में आयोजित गतिविधियों के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रधानाध्यापिका वंदना यादव ने बताया कि बच्चों की जिज्ञासा और रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्हें कलात्मक ढंग से अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। बच्चों ने अपनी कला और अभिनय के माध्यम से लोगों को प्रभावित किया।

कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार के प्रयासों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

उपस्थित लोगों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। इस अवसर पर शिक्षिका दीक्षा श्रीवास्तव सुनील सिंह के अलावा सभी शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *