आज की ताजा खबर

डिजिटल हेल्पलाइन, करियर काउंसलिंग और पुरानी पेंशन का समर्थन, युवराज ने रखे चुनावी वादे

top-news

आगरा खंड स्नातक चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह ने शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा सुधार को बनाया मुद्दा

रोहित अवस्थी 

अछल्दा औरैया। आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी युवराज अम्बरीश पाल सिंह की सक्रियता से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार को अछल्दा की नहर कोठी और स्टेशन बाजार में व्यापारियों व युवाओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने स्नातक मतदाताओं से संवाद कर शिक्षा, रोजगार, शिक्षक सम्मान और पुरानी पेंशन व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्राथमिकताएं बताईं।

युवराज अम्बरीश पाल सिंह ने कहा कि शिक्षित युवाओं को रोजगार और करियर संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए डिजिटल स्नातक हेल्पलाइन और करियर काउंसलिंग की व्यवस्था शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने और शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार पर भी जोर दिया।


उन्होंने शिक्षण संस्थानों पर व्यावसायिक दरों से बिजली बिल लगाए जाने का विरोध करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था का समर्थन करने और शिक्षकों के लिए सम्मानजनक नीति की पैरवी करने की बात कही। उनका कहना था कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

आगरा खंड स्नातक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी की सक्रियता के बीच चुनावी मुकाबले को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज पोरवाल टोनू, विशाल पाल, विमल कुमार, नितेश कुमार, अनिल पोरवाल उर्फ मूले, योगेंद्र प्रताप सिंह, अटल दीक्षित, कपिल पोरवाल सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद में डॉ. निशांत चौहान, डॉ. अम्बरीश कुमार, डॉ. इंद्र कुमार यादव, डॉ. मनोज चौहान और प्रताप सिंह समेत अन्य लोगों ने भाग लिया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *