आज की ताजा खबर

मिशन शक्ति के तहत पिंक तहसील दिवस आयोजित, महिलाओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

top-news

महिलाओं को मिला समस्याएं रखने का सहज मंच, अधिकारियों ने संवेदनशीलता के साथ सुनवाई कर कार्रवाई के दिए निर्देश

अमित कुमार

इटावा। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत शनिवार को तहसील सदर इटावा में पिंक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक एवं क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई करते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया।

पिंक तहसील दिवस का उद्देश्य महिलाओं को अपनी समस्याएं खुलकर रखने के लिए सहज एवं सुलभ मंच उपलब्ध कराना तथा उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने संबंधित शिकायतों पर गंभीरता और संवेदनशीलता से विचार करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान महिला संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता पर विशेष जोर दिया गया। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

इटावा पुलिस ने दोहराई प्रतिबद्धता

इटावा पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। महिला संबंधी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के लिए पुलिस निरंतर प्रयासरत है, ताकि महिलाएं सुरक्षित वातावरण में अपने अधिकारों का उपयोग कर सकें और उन्हें न्याय प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *