आज की ताजा खबर

रातभर पत्नी से करते रहे बातें, सुबह कमरे में फंदे पर लटके मिले अधेड़

top-news

मानसिक बीमारी से लंबे समय से थे परेशान, मौत से परिवार में मचा कोहराम

रोहित अवस्थी 

अजीतमल, औरैया। मानसिक बीमारी से जूझ रहे 55 वर्षीय व्यक्ति ने रविवार सुबह घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि शनिवार रात वह अपनी पत्नी के साथ जागते रहे और दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही। सुबह हुई घटना से परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।


कस्बे के नवीन नगर निवासी सुरेश चंद्र सोनी (55) पुत्र रमेश चंद्र काफी समय से मानसिक बीमारी से परेशान थे। उनका इलाज भी चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात वह पत्नी गीता सोनी के साथ घर पर थे। दोनों रातभर जागते रहे और आपस में बातें करते रहे। रविवार सुबह करीब पांच बजे सुरेश चंद्र ने पत्नी से कमरे के अंदर सोने की कोशिश करने की बात कही। इसके बाद वह कमरे में चले गए। कुछ देर बाद उन्होंने सफेद चादर से पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।

घटना के समय मृतक के बेटे शिवम सोनी और बेटी अंशिका सोनी नौकरी के सिलसिले में नोएडा में थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि सुरेश चंद्र मानसिक रूप से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने इलाज से संबंधित कागजात भी दिखाए हैं। मृतक के भाई अशोक कुमार ने पोस्टमार्टम नहीं कराने के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *