आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शहीद जीत कुमार की शहादत को नमन करेगा फर्रुखाबाद, 25 अक्टूबर को लुकटपुरा में होगा प्रतिमा अनावरण
- दैनिक लोक भारती
- 18 Oct, 2026
मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत की स्मृति में सजेगा श्रद्धांजलि समारोह, परिजनों की आंखें होंगी नम तो शहादत के सम्मान में गर्व से उठेंगे सिर
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद l कुछ लोग दुनिया से विदा होकर भी इतिहास में अमर हो जाते हैं। उनका बलिदान पीढ़ियों को देश के लिए जीने और जरूरत पड़ने पर सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देता है। ऐसे ही वीर सपूत शहीद जीत कुमार की स्मृति में 25 अक्टूबर को फर्रुखाबाद के ग्राम लुकटपुरा में भव्य श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर देश की रक्षा के लिए दिए गए उनके बलिदान को नमन किया जाएगा।
रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित होने वाला यह समारोह शहीद के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक बनेगा। प्रतिमा अनावरण के दौरान जहां परिजनों और शुभचिंतकों की आंखें नम होंगी, वहीं अपने वीर सपूत की शहादत पर हर देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा होगा। शहीदों का बलिदान केवल उनके परिवार की धरोहर नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की अमूल्य विरासत होता है।
ग्राम लुकटपुरा, डाकघर पिपरगांव में होने वाले इस आयोजन में भारत सरकार के अपर आयुक्त एवं प्रवर्तन निदेशालय में अपर निदेशक (जांच) तथा लक्ष्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक अमरपाल सिंह लोधी (आईआरएस) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में हरचंदपुर, रायबरेली के विधायक राहुल शिवगणेश लोधी, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधायक अवधेश वर्मा और पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत शामिल रहेंगी।
समारोह की तैयारियों में लक्ष्य फाउंडेशन की फर्रुखाबाद टीम के साथ शहीद का परिवार जुटा हुआ है। शहीद की पत्नी सरिता राजपूत और उनके पुत्र अभय जीत व अंकुर सिंह के लिए यह आयोजन अपने प्रियजन की स्मृतियों को संजोने और उनके बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। परिवार की ओर से गंगाश्री, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, नन्ही देवी, बालकराम राजपूत, शैलेश कुमार, विमलेश कुमार, कमलेश कुमार और सतीश चन्द्र लोधी राजपूत सहित समस्त परिजनों ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
प्रतिमा के सामने नतमस्तक होगा समाज, अमर रहेगी शहादत
शहीद की प्रतिमा का अनावरण केवल एक स्मारक की स्थापना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण से परिचित कराने का संकल्प है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों, युवाओं और देशभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शहीद जीत कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया है।
शहीद कभी अपने देश और देशवासियों के दिलों से विदा नहीं होते। उनकी शहादत समय के साथ और भी प्रेरणादायी बनती जाती है। 25 अक्टूबर को लुकटपुरा में होने वाला यह समारोह इसी अटूट सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रप्रेम की भावना को समर्पित रहेगा।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







