आज की ताजा खबर

कालीवाह मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

top-news

महाकवि विद्यापति मैथिल जन कल्याण समिति युवा इकाई ने मैथिल ब्राह्मण समाज के सहयोग से कराया आयोजन

अमित कुमार 

इटावा। कालीवाहन मंदिर पर महाकवि विद्यापति मैथिल जन कल्याण समिति की युवा इकाई द्वारा मैथिल ब्राह्मण समाज इटावा के बैनर तले विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।


इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और सेवा का भाव देखने को मिला। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर समाजसेवा और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में श्रीकांत शर्मा, महेंद्र शर्मा, जीतू शर्मा, हरिकांत शर्मा, मोनू शर्मा, रमन शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, शिव प्रकाश शर्मा, शिवम शर्मा, सोहनलाल शर्मा, अवनीश शर्मा और पुष्पेंद्र शर्मा सहित मैथिल ब्राह्मण समाज के अनेक लोगों ने सहयोग किया।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग और एकता की भावना मजबूत होती है। विशाल भंडारे के सफल आयोजन में समस्त मैथिल ब्राह्मण समाज का सराहनीय योगदान रहा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *