आज की ताजा खबर

महानवमी पर कन्या पूजन कर सचिन चौरसिया ने लिया मां भगवती का आशीर्वाद

top-news

नौ कन्याओं के पांव पखारकर किया पूजन-अर्चन, चुनरी भेंट कर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया महानवमी का पर्व

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर महानवमी के दिन मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति का भाव देखने को मिला। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री एवं जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने महानवमी के शुभ अवसर पर नौ कन्याओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस दौरान उन्होंने कन्याओं के पांव पखारकर उन्हें चुनरी भेंट की और श्रद्धापूर्वक पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा वातावरण भक्तिमय रहा और मां भगवती के जयकारों से श्रद्धा एवं भक्ति का संदेश प्रसारित हुआ।

सचिन चौरसिया ने नौ कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानते हुए उनका सम्मान किया।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा करना नारी शक्ति, सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक है। इसी भावना के साथ उन्होंने कन्याओं के चरण पखारे, उन्हें चुनरी अर्पित की और पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान सचिन चौरसिया ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, वैभव और खुशहाली बनाए रखने की मंगल कामना करते हुए मां भगवती की असीम कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार में सुख-शांति और सकारात्मकता का वास हो।

समाज में आपसी सद्भाव, प्रेम, भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत हो तथा सभी लोग मिलकर समाज और राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि नवरात्र केवल धार्मिक अनुष्ठान का पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, श्रद्धा, संस्कार और नारी सम्मान का भी संदेश देता है। मां दुर्गा की आराधना हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, बुराइयों का त्याग करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देती है।

तथा हमें कन्या पूजन के माध्यम से बालिकाओं के सम्मान, उनकी गरिमा और समाज में उनके महत्वपूर्ण स्थान को स्वीकार करने का संदेश भी मिलता है।महानवमी के पावन पर्व पर सचिन चौरसिया ने मां भगवती के चरणों में शीश नवाकर सभी के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने माता रानी से व्यापारियों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में उन्नति एवं खुशहाली की कामना करते हुए मां दुर्गा के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *