आज की ताजा खबर

दीपक गोंड़ बने फाजिलनगर विधानसभा आईटी सेल संयोजक

top-news

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का संभालेंगे दायित्व

 मोहम्मद नईम  

दुदही, कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में बसडीला पाण्डेय निवासी कर्मठ कार्यकर्ता दीपक गोंड़ को फाजिलनगर विधानसभा का आईटी सेल संयोजक नियुक्त किया है। उन्हें दूसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन के डिजिटल कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई।

दीपक गोंड़ इससे पहले तुर्कपट्टी देहात मंडल में बूथ संयोजक, बूथ अध्यक्ष और शक्ति मिशन संयोजक सहित विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। इन जिम्मेदारियों के माध्यम से वह पार्टी के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। अब विधानसभा स्तर पर आईटी सेल संयोजक की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके सामने पार्टी की गतिविधियों, कार्यक्रमों और सूचनाओं को डिजिटल माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व होगा।

अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दीपक गोंड़ ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन के डिजिटल कार्यों को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, सत्येंद्र कुमार पाण्डेय, तुर्कपट्टी देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, अनिल निर्मल, जयप्रकाश मिश्र, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार नीलम, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष केशव पाण्डेय, जिला संयोजक शैलेन्द्र कुमार तिवारी, युवा मोर्चा के नीतिश कुमार सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य कन्हैया कुमार गोंड़ और मंडल महामंत्री लल्लन कुशवाहा सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *