आज की ताजा खबर

रेड हिल्स ग्रुप के सीएमडी आलमगीर अंसारी ने दी महानवमी और विजयादशमी की शुभकामनाएं

top-news

सत्य और धर्म की विजय का संदेश देते हैं पर्व, जनपदवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। कसया स्थित रेड हिल्स ग्रुप के सीएमडी आलमगीर अंसारी ने महानवमी एवं विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

अपने शुभकामना संदेश में आलमगीर अंसारी ने कहा कि महानवमी और विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। ये पर्व हमें सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे एवं एकता को मजबूत बनाने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि त्योहार भारतीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं के अभिन्न अंग हैं। ऐसे पावन अवसरों पर हमें आपसी मतभेद भुलाकर सामाजिक सौहार्द, आपसी सहयोग और एकजुटता को बढ़ावा देना चाहिए।आलमगीर अंसारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे महानवमी और विजयादशमी का पर्व आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं।

उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशियां समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचनी चाहिए, ताकि हर व्यक्ति उल्लास और उत्साह के साथ पर्व मना सके। उन्होंने मां भगवती से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली और सफलता का संचार करने तथा जनपद में प्रेम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *