आज की ताजा खबर

राजन जायसवाल ने महानवमी और विजयादशमी पर दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं

top-news

 सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक है दशहरा, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। अमेरिकारप इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी राजन जायसवाल ने महानवमी एवं विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

अपने शुभकामना संदेश में राजन जायसवाल ने कहा कि महानवमी और विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। ये पावन पर्व हमें सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और एकता को मजबूत बनाने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि त्योहार भारतीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं के प्रतीक हैं। ऐसे शुभ अवसरों पर हमें आपसी मतभेद भुलाकर समाज में सौहार्द, सहयोग और एकजुटता की भावना को बढ़ावा देना चाहिए। राजन जायसवाल ने जनपदवासियों से अपील की कि वे महानवमी और विजयादशमी का पर्व आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशियां समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचनी चाहिए, ताकि हर व्यक्ति उत्साह और उल्लास के साथ पर्व मना सके।

उन्होंने मां भगवती से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता का संचार करने तथा जनपद में शांति, खुशहाली और आपसी सद्भाव बनाए रखने की मंगलकामना की।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *