आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बसखारी हरैया बाईपास पर पुलिस सहायता केंद्र का किया उद्घाटन
- दैनिक लोक भारती
- 19 Oct, 2026
दरगाह की निगरानी के लिए बना सीसीटीवी कंट्रोल रूम
लालमणि गोंड
आलापुर अंबेडकरनगर l बसखारी थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से हरैया बाईपास पर नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र का पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस सहायता केंद्र में बने कमरों और उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।पुलिस सहायता केंद्र के उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक बसखारी थाना परिसर पहुंचीं, जहां मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने थाने में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी फुटेज का कम से कम तीन महीने तक का स्टोरेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। सीसीटीवी कैमरों से दरगाह की गतिविधियों पर पैनी नजररहेगी पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि प्रसिद्ध दरगाह में बड़ी संख्या में जायरीनों का आवागमन होता है। ऐसे में वहां की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दरगाह के कई स्थानों पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की निगरानी के लिए बसखारी थाने में सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम के माध्यम से दरगाह परिसर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इससे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।शारदीय नवरात्र के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने बसखारी कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस की सक्रियता और निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अधिकारियों को सतर्क रहने का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी देवेश चतुर्वेदी, सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार, बसखारी थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक स्वतंत्र मौर्य, उपनिरीक्षक रवीश यादव, प्रेम बहादुर यादव, मयंक सिंह, रिंकू सरोज, ओंकार पटेल सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







