आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
16 साल की छात्रा की पहल, पडरौना में डिजिटल लाइब्रेरी की उम्मीद
- दैनिक लोक भारती
- 19 Oct, 2026
तीन कॉलेजों के विद्यार्थियों ने उठाई आवाज, डीएम के सामने रखा डिजिटल शिक्षा का रोडमैप
किताबों से एआई तक एक छत के नीचे पढ़ाई का सपना, रागिनी ने डीएम के सामने रखी मांग
16 साल की रागिनी ने उठाई डिजिटल लाइब्रेरी की आवाज, डीएम ने दिया पहल को संबल
तीन स्कूलों के यूथ क्लबों की साझा पहल, पडरौना में एक छत के नीचे पढ़ाई से लेकर एआई तक की सुविधाएं जुटाने की मांग
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। उम्र महज 16 साल, लेकिन सोच पूरे शहर के युवाओं के भविष्य की। कक्षा 11 की छात्रा रागिनी राज्यलक्ष्मी सिंह ने पडरौना में डिजिटल लाइब्रेरी की जरूरत को आवाज देकर युवाओं की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ा अहम सवाल प्रशासन के सामने रखा है। तीन यूथ क्लबों के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी संजय चौहान से मुलाकात कर उन्होंने ऐसी लाइब्रेरी स्थापित करने की मांग की, जहां आधुनिक तकनीक, किताबों और ऑनलाइन शिक्षा की सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध हों। जिलाधिकारी ने इस पहल का स्वागत करते हुए मांग को स्वीकार किया।
सोमवार को जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि आज के दौर में विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है। उन्हें डिजिटल संसाधनों, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी बेहतर अवसर चाहिए। इसी सोच के साथ पडरौना नगर में एक सर्वसुविधायुक्त कॉमन डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया।
किताबों के साथ तकनीक और एआई की भी मिलेगी सुविधा
यूथ क्लब की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि प्रस्तावित लाइब्रेरी में तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से संबंधित पुस्तकें, रेफरेंस बुक्स, वाई-फाई युक्त कंप्यूटर तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन तैयारी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। विद्यार्थियों को पुस्तकालय परिसर में उपयोग के लिए मोबाइल और टैबलेट भी उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया, ताकि आर्थिक संसाधनों की कमी उनकी पढ़ाई में बाधा न बने।
प्रतिनिधिमंडल ने छात्राओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाइब्रेरी में उनके लिए अलग आरक्षित समय निर्धारित करने की मांग भी उठाई। उद्देश्य है कि छात्राओं को पढ़ाई के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिले तथा वे बिना किसी असुविधा के अपने शैक्षिक लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ सकें।
तीन कॉलेजों में सक्रिय हैं यूथ क्लब
रागिनी राज्यलक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में यूथ क्लब पिछले कई महीनों से हनुमान इंटर कॉलेज, उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज और स्यो बाई कमला देवी टिबड़ेवाल इंटर कॉलेज में सक्रिय हैं। इन क्लबों की बैठकों में विद्यार्थी अपनी समस्याओं, चिंताओं और भविष्य की जरूरतों पर खुलकर चर्चा करते हैं। डिजिटल लाइब्रेरी की मांग भी इसी सामूहिक विचार-विमर्श का परिणाम है।
जिलाधिकारी संजय चौहान ने विद्यार्थियों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे यूथ क्लब युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करते हैं और उन्हें समाज के हित में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि इस पहल से पडरौना के विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाया जाएगा।
छात्राओं ने रखी युवाओं के भविष्य की बात
प्रतिनिधिमंडल में हनुमान इंटर कॉलेज की श्रेया जायसवाल, मांडवी सिंह और सोनम केसरी तथा उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज की आराधना सिंह, अंशिका वर्मा, रत्ना कुशवाहा, अदिति पांडेय और राबिया तबस्सुम सहित अन्य छात्राएं शामिल रहीं। जिलाधिकारी द्वारा मांग स्वीकार किए जाने के बाद अब महत्वपूर्ण होगा कि डिजिटल लाइब्रेरी के लिए स्थान, बजट, जरूरी उपकरण और संचालन की व्यवस्था कितनी जल्दी तय होती है। यदि यह पहल जमीन पर उतरती है, तो पडरौना के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक साझा मंच मिल सकता है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







