आज की ताजा खबर

इंटक कांग्रेस के नेशनल मीडिया इंचार्ज ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए जुटने का आह्वान

top-news

सुनील कुमार पाण्डेय 

चंडीगढ़।  सेक्टर-40डी स्थित कांग्रेस कार्यालय में इंटक कांग्रेस के नेशनल मीडिया इंचार्ज नवाब खान आजाद के पहुंचने पर ऑल इंडिया कांग्रेस इलेक्शन कमेटी के सदस्य, चंडीगढ़ इंटक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं प्रोग्रेसिव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन व चेयरमैन कांग्रेस चंडीगढ़  सरदार हरबंस सिंह ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिसंबर में प्रस्तावित नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी प्रत्याशी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करा रहे हैं। साथ ही भाजपा और आम आदमी पार्टी की जन विरोधी नीतियों को लेकर भी जनता के बीच अपनी बात रख रहे हैं।


इसी सिलसिले में चंडीगढ़ पहुंचे नवाब खान आजाद ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों का फीडबैक लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नवाब खान आजाद ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मेहनत करनी होगी और आम जनता के बीच पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश को विश्वविद्यालयों, आईआईटी, एम्स, अस्पतालों, हवाई अड्डों और अन्य बड़ी परियोजनाओं के रूप में महत्वपूर्ण संस्थान एवं सुविधाएं मिलीं।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हर साल दो करोड़ रोजगार देने और प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये आने जैसे वादों को लेकर जनता जवाब मांग रही है। उन्होंने महंगाई, भारी बिजली बिल, पेपर लीक, किसानों और मजदूरों की समस्याओं तथा नशे के बढ़ते प्रभाव को भी प्रमुख मुद्दे बताया। उन्होंने कहा कि जनता इन समस्याओं का समाधान चाहती है और आगामी चुनाव में अपने मताधिकार के माध्यम से जवाब देगी।

नवाब खान आजाद ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और जनता के बीच निरंतर संपर्क ही चुनावी सफलता का आधार है।

इस अवसर पर प्रदीप महाजन, सरवन सिंह, जिला कांग्रेस सचिव धर्मेंद्र सिंह, जिला महासचिव हरप्रीत सोनू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *