आज की ताजा खबर

कुकर फटने से महिला गंभीर रूप से झुलसी, सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

top-news

रोहित  अवस्थी 

अछल्दा, औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला उम्मेद गांव में बुधवार सुबह कुकर फटने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे उपचार के लिए भरथना स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।


गांव निवासी राजेश कुमार की पत्नी रामकांति (35) बुधवार सुबह करीब सात बजे मटर उबालने के लिए कुकर गैस चूल्हे पर रखकर घर के अन्य काम करने लगीं। काफी देर तक कुकर की सीटी नहीं आने पर वह गैस बंद करने पहुंचीं। इसी दौरान गैस बंद करते ही तेज धमाके के साथ कुकर फट गया, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गईं।

धमाके की आवाज सुनकर घर के बाहर बैठे वीर सिंह पुत्र राधाकृष्ण अंदर पहुंचे तो महिला बेहोश पड़ी थीं। शोर सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में महिला को निजी वाहन से भरथना के अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *