आज की ताजा खबर

एनटीपीसी टांडा में धूमधाम से मना विजयादशमी, रिमोट दबाते ही धू-धूकर जला रावण का पुतला

top-news

परियोजना प्रमुख राजीव कुमार सिन्हा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा परिसर

रामलीला मंचन और आतिशबाजी ने बांधा समां, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का दिया संदेश

कमल अग्रवाल

टांडा (अंबेडकर नगर)। एनटीपीसी टांडा के आवासीय परिसर में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रावण दहन, आकर्षक आतिशबाजी, रामलीला के मंचन और दुर्गापूजा के आयोजनों ने उत्सव का माहौल बना दिया। कार्यक्रम में एनटीपीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने भाग लिया।

मंगलवार, 20 अक्टूबर को आयोजित रावण दहन समारोह में एनटीपीसी टांडा के परियोजना प्रमुख राजीव कुमार सिन्हा ने रिमोट का बटन दबाकर रावण के पुतले का दहन किया। पुतले के जलते ही रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद हुई आतिशबाजी ने समारोह को और आकर्षक बना दिया। उपस्थित लोगों ने उत्साह के साथ असत्य पर सत्य की विजय का पर्व मनाया।


विजयादशमी सत्य, धर्म और सदाचार का देती है संदेश

कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रमुख राजीव कुमार सिन्हा ने जनपदवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि विजयादशमी सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन को आदर्श, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व हमें अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर अच्छाइयों को अपनाने का संदेश देता है। उन्होंने रामलीला मंचन समिति, कलाकारों और आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।


एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी और गरिमा महिला मंडल की सदस्याएं रहीं मौजूद

समारोह में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) सुभाष कुमार सिंह, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रजनीश कुमार खेतान और गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा विनीता सिन्हा सहित मंडल की सदस्याएं तथा एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सभी ने धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में सहभागिता की। रावण दहन, रामलीला और आतिशबाजी के बीच एनटीपीसी टांडा का आवासीय परिसर उत्सवमय नजर आया। आयोजन के माध्यम से सत्य की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *