आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सपहा काली मंदिर में गूंजे देवी गीत, भक्ति में झूम उठे श्रद्धालु
- दैनिक लोक भारती
- 21 Oct, 2026
विजयादशमी पर भव्य देवी जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद
मोहम्मद नईम
सपहा, कुशीनगर। विजयादशमी के पावन पर्व पर सपहा स्थित ऐतिहासिक काली मंदिर परिसर मंगलवार की रात भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। मंदिर परिसर में भव्य देवी जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। प्रख्यात लोक कलाकारों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति रस में डुबोए रखा। मां के जयकारों और देवी गीतों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।
देवी जागरण का शुभारंभ प्रसिद्ध गायिका पूजा शर्मा और लोकप्रिय गायक ओमप्रकाश पासवान ‘जहरीला’ ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक और लोकप्रिय देवी गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। ‘सुनैना देहि घर-घर में जयकारे की आवाज’, ‘नीबिया के डाढ़ी मइया’, ‘भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अंबे’, ‘शेरोंवाली का आ गया नवरात्र’ और ‘मइया के चुनरिया लाल-लाल’ जैसे गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर देर रात तक तालियों की गूंज सुनाई देती रही।
दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल और समाजवादी पार्टी के नेता राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी राव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद दोनों अतिथियों ने मां काली के दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर राकेश जायसवाल ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। मां काली की कृपा से क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, यही उनकी कामना है। वहीं, सपा नेता राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी राव ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को लोक संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
धार्मिक अनुष्ठान और देवी जागरण के उपरांत मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत यादव, सपा नेता एके बादल और सभासद विनय राव उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से राज खरवार, संतोष जायसवाल, सिकेंदर चौहान, बैजू चौहान, लक्ष्मण वर्मा, रमेश गिरी, मनोज शर्मा और पवन जायसवाल ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अलावा क्षेत्र के तमाम संभ्रांत नागरिकों, मातृशक्तियों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







