आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
क्षत्रिय महासभा के विजयादशमी मिलन समारोह में जुटी भीड़, धूमधाम से मना पर्व
- दैनिक लोक भारती
- 21 Oct, 2026
अपने अंदर छुपे हुए रावण को भगाएं और अच्छाइयों को ग्रहण करें-धनंजय सिंह
रोहित अवस्थी
औरैया। शहर के जालौन चैराहा के पास स्थित महाराणा प्रताप भवन में क्षत्रिय महासभा की ओर से असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई के प्रतीक विजयादशमी समारोह को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रचना सिंह सेंगर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने की तथा समारोह के मुख्य अतिथि धनंजय सिंह पूर्व सांसद जौनपुर थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राम और महाराणा प्रताप के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत अतिथियों का माल्यार्पण, प्रतीक चिन्ह, पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंटकर कर स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का आयोजकों की ओर से 51 किलो की फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा गदा तलवार और राम दरबार की प्रतिमा भी भेंट की गई। इसा मौके पर क्षत्रिय महासभा की ओर से प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाली क्षत्रिय चेतना स्मारिका का मुख्य अतिथि ने विमोचन किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजन सिंह ने कहा कि इस क्षत्रिय समाज समारोह का नाम क्षत्रिय मिलन समारोह रखना चाहिए, जिससे प्रत्येक समाज के लोग ऐसे कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकंे। उन्होंने कहा कि समाज के लोग अगर यह निश्चय करके बीड़ा उठा लें तो उनका उत्थान अवश्य हो जाएगा। कहा कि इस उत्तर प्रदेश की पवित्र भूमि पर अयोध्या में प्रभु श्रीराम ने जन्म लिया तो मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया। इसलिए हम सब लोग इस दृष्टिकोण को लेकर समारोह से जाएं कि सभी प्राणियों में सद्भावना हो और सभी का कल्याण हो। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपरा बहुत ही सुदृढ़ और गौरवशाली रही है। आप सब लोग हमारे परिवार के सदस्य स्वरूप है इसलिए जब भी हमारी जरूरत पड़े तो हम सदैव आपके साथ खड़े रहेंगे। अपने अंदर छुपे हुए रावण को भगाएं और अच्छाइयों को ग्रहण करें। उन्होंने भगवान श्री राम के मर्यादा पुरुषोत्तम के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान भी किया । इसके साथ ही उन्होंने आधी आबादी महिलाओं की हर कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए आग्रह किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रचना सिंह सेंगर ने सभी लोगों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मातृशक्ति के सम्मान के लिए मां का सबसे ऊंचा स्थान बताया। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों से दूर रहने की अपील की।
कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा के संरक्षक कुंवर रविंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज की एकता प्रदर्शित होती है। उन्होंने सभी से आपसी मतभेद भुलाकर सदैव समाज हित में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी एकता ही हमारा बल है, इस बात को सभी को याद रखना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने जिया जी की स्मृति में गरीब कन्याओं को दी जाने वाली पच्चीस हजार की मदद के लिए युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट अंकित सिंह ने कुमारी रिया को आर्थिक सहायता की चेक दी। इसके साथ ही सृष्टि चैहान और अन्य आर्थिक रूप से कमजोर क्षत्रिय समाज के बच्चों को भी दस-दस हजार रुपये की चेक वितरित कीं। क्षत्रिय समाज के बुजुर्ग और वरिष्ठों को भी मुख्य अतिथि ने माल्यार्पण और शाल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शस्त्र पूजन का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
समारोह में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ औरैया जिलाध्यक्ष कैप्टन निर्भय सिंह गुर्जर, वीरेंद्र सिंह सेंगर, जिला अध्यक्ष महावीर सेना योगेंद्र सिंह सेंगर, दिनकर प्रताप सिंह चैहान, रविभान सिंह राजावत, मुकेश सिंह सेंगर, जिलाध्यक्ष क्षत्रिय महासभा औरैया रामकृपाल सिंह सेंगर, सूर्यदेव तोमर, रत्नेश सिंह, शिवम सिंह गौड़, माधव सिंह राजावत, धीरू सिंह चैहान, कौशलेंद्र तोमर एडवोकेट, अंकित सिंह, सभासद विजय सिंह तोमर, इंजी. गौरव सिंह, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन मनमोहन सिंह सेंगर, सर्वेश सिंह भदौरिया, जिला संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा औरैया अनिल कुमार चतुर्वेदी, रानी सेंगर, वंदना भदौरिया, अदिति भदौरिया के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







