आज की ताजा खबर

बुढ़िया माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

top-news

महानवमी पर 20 वर्षों से चली आ रही परंपरा का हुआ निर्वहन, नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ भव्य भंडारा

मोहम्मद नईम  

पडरौना, कुशीनगर। शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर नगर के जनरल विपिन रावत नगर स्थित मानस कॉलोनी के प्राचीन श्री बुढ़िया माता मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।


करीब 20 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा यह भंडारा क्षेत्र की आस्था और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। हर वर्ष की तरह इस बार भी आसपास के गांवों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे। मंदिर के मुख्य पुजारी महंत वीरेंद्र दास जी महाराज ने माता के प्राकट्य का इतिहास बताते हुए कहा कि प्राचीन काल में मां को बंजारों की वनदेवी के रूप में पूजा जाता था।


समय के साथ यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया। मंदिर में प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि मंदिर परिसर में माता की दिव्य शक्ति का अनुभव श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और संतोष प्रदान करता है। माता के प्रति लोगों की अटूट आस्था ही इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता है।

कार्यक्रम में सुनील चौहान, अरविंद कुशवाहा, बृजेश शर्मा, रामू पाण्डेय, रीता कुशवाहा, मंजू चौधरी, अनीता देवी, अभय मारोदिया, रोहन विश्वकर्मा, आकाश वर्मा, जयप्रकाश मद्धेशिया, सीमा गुप्ता, अराध्या पाण्डेय, ऊषा देवी, नीलम देवी, सुनीता देवी, सोनल मिश्रा, अंजू देवी, प्रकाश राजभर, अतुल पाण्डेय और नगीना तिवारी सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *