आज की ताजा खबर

श्रमिक सुविधा केंद्र कुशीनगर पडरौना की भेलया में शाखा का हुआ शुभारम्भ

top-news

एक छत के नीचे असंगठित श्रमिकों के समस्त समस्यायों के समाधान हेतु निःशुल्क मिलेगा मार्गदर्शन रामवृक्ष गिरि 

भेलया में निःशुल्क श्रमिक सुविधा केंद्र श्रमिकों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा-धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी 

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। एक्शन एड एसोसिएशन द्वारा असंगठित श्रमिकों को निःशुल्क मार्गदर्शन और कल्याणकारी योजनाओं तक पहुँच तथा जन जागरूकता के लिए श्रमिक सुविधा केंद्र कुशीनगर के शाखा का शुभारम्भ विकास खण्ड तमकुही राज के भेलया चौराहे पर डॉ नागेंद्र मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और प्रधान प्रतिनिधि भेलया तथा रामवृक्ष गिरी सामाजिक कार्यकर्ता के सौजन्य से किया गया । शुभारम्भ के समय 70 श्रमिकों की भागीदारी हुयी।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा की यह केंद्र मजदूरों की जागरूकता और सरकारी योजनाओं तक पहुँच के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। गांव गांव में ऐसे सामाजिक कार्य होते रहने से मजदूरों के समय और खर्चे में बचत होगा। रामबृक्ष गिरी ने बताया कि श्रमिक सुविधा केंद्र की इस शाखा  से असंगतठित श्रमिकों के सामाजिक और न्यायकि जागरूकता के साथ एक छत के नीचे समस्त प्रकार की समस्यायों के समाधान हेतु 24 घंटा निःशुल्क मार्गदर्शन मिलेगा।

सामुदायिक फैसिलिटेटर रामबहाल सिंह ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीयन और पंजीकृत श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दिए। सामुदायिक फैसिलिटेटर दिनेश प्रसाद ने सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं की पात्रता तथा पहुँच की जानकारी दिए। सामाजिक न्यायिक कार्यकर्त्ता राजू प्रसाद ने श्रमिकों को श्रमिक सुरक्षा और दुर्गा देवी ने कार्यस्थल पर जीवन सुरक्षा और लैंगिक सुरक्षा की जानकारी दी।

केंद्र संचालक नागेंद्र मणि त्रिपाठी ने आये हुए सभी प्रतिभागियों और श्रमिकों का अभिवादन करते हुए कहे की कोई भी श्रमिक समस्याग्रस्त होने पर श्रमिक सुविधा केंद्र की हेल्पलाइन नम्बर 7398143292 पर संपर्क कर जानकारी और मार्गदर्शन ले सकते हैं तथा केंद्र पर 24 घंटा भ्रमण कर सकते हैं। इस अवसर पर राजवंशी त्रिपाठी, राजेंद्र यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व ग्राम प्रधान दोघरा, कमलेश मणि त्रिपाठी, सितम देवी, गीता देवी, ओमप्रकाश मणि, रामानंद प्रसाद, किशुनधारी प्रसाद, घरभरन प्रसाद, हरदेव प्रजापति, रेशमी देवी, विजय प्रसाद, जानकी देवी, चंदा देवी,  बैजनाथ प्रसाद, मैना देवी आदि उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *