आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बिजली स्टोर में किसकी हुकूमत? आउटसोर्सिंग कर्मी को प्रभार और पासवर्ड के मामले में शासन तक पहुंची शिकायत
- दैनिक लोक भारती
- 21 Oct, 2026
आउटसोर्सिंग कर्मी को स्टोर का प्रभार और यूजर आईडी-पासवर्ड देने पर घिरे योगेन्द्र गुप्ता, अमित सिंह की भूमिका पर भी उठे सवाल
प्रमुख सचिव ऊर्जा और यूपीपीसीएल अध्यक्ष से शिकायत; विजिलेंस जांच में स्टोर के स्टॉक से लेकर डिजिटल रिकॉर्ड तक की पड़ताल की मांग
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। जिले के पडरौना विद्युत उपकेन्द्र स्टोर में आउटसोर्सिंग कर्मचारी अमित सिंह को नियम विरुद्ध बिना उच्चाधिकारियों के निर्देश के स्टोर का प्रभार सौंपने और स्टोर प्रभारी योगेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा अपना यूजर आईडी-पासवर्ड दिए जाने का मामला अब शिकायत के जरिए शासन तक पहुंच गया है।
भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं मानवाधिकार परिषद ने प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अध्यक्ष को शिकायत भेजकर पूरे प्रकरण की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। शिकायत में योगेन्द्र कुमार गुप्ता और अमित सिंह की भूमिका की जांच के साथ विभागीय स्टोर के अभिलेखों, सामग्रियों के लेन-देन और डिजिटल सिस्टम के इस्तेमाल की तकनीकी पड़ताल कराने पर जोर दिया गया है।
शिकायत में उठाया गया प्रमुख सवाल यह है कि आउटसोर्सिंग कर्मचारी अमित सिंह को स्टोर संबंधी जिम्मेदारी किस नियम व आदेश के तहत सौंपी गई और क्या इसके लिए किसी सक्षम उच्चाधिकारी की लिखित अनुमति ली गई है या नही?
शिकायतकर्ता ने योगेन्द्र कुमार गुप्ता की यूजर आईडी-पासवर्ड के कथित इस्तेमाल की जांच कराने की भी मांग की है। यदि प्रभार सौंपने और डिजिटल लॉगिन उपलब्ध कराने में निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन हुआ है, तो यह स्पष्ट होना चाहिए कि फैसला किसने लिया और इसकी जिम्मेदारी किसकी बनती है।
यूजर आईडी की तकनीकी जांच कराने की मांग
प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं यूपीपीसीएल अध्यक्ष को भेजी गई शिकायत में योगेन्द्र कुमार गुप्ता की यूजर आईडी से हुई गतिविधियों की लॉगिन हिस्ट्री, ऑडिट ट्रेल, आईपी एड्रेस, डिवाइस विवरण और यूजर एक्टिविटी लॉग सुरक्षित कर तकनीकी जांच कराने का अनुरोध किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि डिजिटल रिकॉर्ड की जांच से यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि संबंधित आईडी का इस्तेमाल कब और किस प्रकार हुआ। यदि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा अनधिकृत इस्तेमाल की पुष्टि होती है, तो उसकी भूमिका और जिम्मेदारी निर्धारित की जानी चाहिए।
स्टॉक और सामग्री के रिकॉर्ड का हो भौतिक सत्यापन
शिकायत में पडरौना विद्युत उपकेन्द्र के स्टोर की स्टॉक रजिस्टर, सामग्री प्राप्ति एवं निर्गमन रजिस्टर, मटेरियल रिक्विजिशन, गेट पास और डिजिटल रिकॉर्ड का स्वतंत्र सत्यापन कराने की मांग भी की गई है। इसका उद्देश्य वास्तविक स्टॉक और विभागीय अभिलेखों का मिलान कर किसी संभावित अंतर या अनियमितता की स्थिति स्पष्ट करना है। शिकायतकर्ता ने जांच पूरी होने तक संबंधित डिजिटल लॉग और अभिलेखों को सुरक्षित रखने तथा उनमें किसी प्रकार के बदलाव या छेड़छाड़ को रोकने के निर्देश देने का भी अनुरोध किया है।
देवरिया और गोरखपुर स्टोर के प्रभार की भी जांच
शिकायत में योगेन्द्र कुमार गुप्ता के देवरिया और गोरखपुर विद्युत स्टोर से संबंधित अतिरिक्त प्रभार तथा निरीक्षण एवं नियंत्रण संबंधी आदेशों की जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित आदेशों और जिम्मेदारियों की पड़ताल कर स्टोर संचालन की व्यवस्था और जवाबदेही स्पष्ट की जाए।
विजिलेंस से स्वतंत्र जांच की मांग
भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं मानवाधिकार परिषद ने स्थानीय स्तर की औपचारिक जांच के बजाय यूपीपीसीएल विजिलेंस/एनफोर्समेंट से स्वतंत्र एवं तकनीकी जांच कराने का अनुरोध किया है। शिकायत के साथ संबंधित समाचार-पत्रों में प्रकाशित खबरों की कटिंग को भी संदर्भ के रूप में संलग्न करने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप प्रमाणित होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध लागू विभागीय नियमों और विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने तथा जांच की कार्रवाई से उसे अवगत कराने की मांग की है।
अब प्रमुख सचिव ऊर्जा और यूपीपीसीएल अध्यक्ष के स्तर पर यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि शिकायत पर क्या कार्रवाई होती है। क्या अमित सिंह को स्टोर का प्रभार सौंपने का कोई सक्षम आदेश था? क्या यूजर आईडी-पासवर्ड का इस्तेमाल अधिकृत तरीके से हुआ? क्या स्टॉक और डिजिटल रिकॉर्ड का स्वतंत्र सत्यापन कराया जाएगा? इन सवालों का जवाब तकनीकी रिकॉर्ड और निष्पक्ष जांच से ही सामने आ सकेगा।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







