आज की ताजा खबर

क्षत्रिय करणी सेना ने धूमधाम से मनाया विजयादशमी पर्व, शस्त्र पूजन कर लिया धर्म-संस्कृति की रक्षा का संकल्प

top-news

जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़, जिला प्रभारी लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़, डॉ. अमरनाथ सिंह और वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पवन तोमर की प्रमुख भूमिका; दीप पैलेस में जुटे गणमान्य लोग

लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़

 फर्रुखाबाद l फर्रुखाबाद मसेनी स्थित दीप पैलेस में बुधवार, 21 अक्टूबर को क्षत्रिय करणी सेना के बैनर तले विजयादशमी, दशहरा एवं शस्त्र पूजन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजन कर धर्म, संस्कृति और सामाजिक परंपराओं की रक्षा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं और संगठन के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में जिला प्रभारी लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़, डॉ. अमरनाथ सिंह और वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पवन तोमर की प्रमुख भूमिका रही। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।


समारोह की अध्यक्षता पूर्व डीजीसी सुरेंद्र सोमवंशी ने की। प्रमुख अतिथियों में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह बैरागी, अमृतपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, हरदोई की सवायजपुर विधानसभा के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह (रानू), एटा की अलीगंज विधानसभा के विधायक सत्यपाल सिंह राठौर तथा विधायक अरविंद उत्तम सिंह शामिल रहे। 

इसके अलावा विश्व क्षत्रिय परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पवन सिंह चौहान, परमपूज्य संत बच्चा बाबा, हरदोई से आत्मचैतन्य गुरुजी, भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सोमवंशी और प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संगठन के पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश सिंह, मुन्ना सिंह, सत्यभान सिंह, जितेंद्र सिंह सहित संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। जिला महासचिव राजेश सिंह चौहान, संगठन मंत्री मुकेश चौहान, प्रदीप सोमवंशी, कुलदीप सोमवंशी, संजीव कुमार भोट, रामप्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह, गजेंद्र सिंह चौहान तथा अमृतपुर के पदाधिकारी अंकित चौहान सहित जिला और ब्लॉक इकाइयों के सदस्य उपस्थित रहे।

विजयादशमी के अवसर पर आयोजित इस समारोह में परंपराओं के सम्मान, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *