आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अंबेडकर नगर में अनियंत्रित ट्रेलर की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर, चालक गड्ढे में गिरा; बाल-बाल बची जान
- दैनिक लोक भारती
- 22 Oct, 2026
गढ़वल बाजार में धान लोड करने के लिए खड़ी थी ट्रैक्टर-ट्रॉली, टक्कर से ट्रेलर का फ्यूल टैंक क्षतिग्रस्त
पीछा करने पर पदुमपुर बाजार के पास ट्रेलर छोड़कर चालक और खलासी फरार, पुलिस जांच में जुटी
लालमणि गोंड
आलापुर, अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गढ़वल बाजार में एक अनियंत्रित ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक हवलदार सिंह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे, लेकिन उनकी जान बच गई। टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रेलर का फ्यूल टैंक भी टूट गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, बभनपुरा गांव निवासी हवलदार सिंह पुत्र विजय नारायण गढ़वल बाजार में धान लोड करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खड़े थे। इसी दौरान कम्हरिया घाट की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने उनके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हवलदार सिंह ट्रैक्टर से छिटककर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरे।
टक्कर से ट्रेलर का फ्यूल टैंक क्षतिग्रस्त
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर अनियंत्रित गति से आ रहा था। टक्कर के दौरान ट्रेलर का फ्यूल टैंक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद भी चालक ने ट्रेलर नहीं रोका और आगे बढ़ता रहा।
स्थानीय लोगों ने ट्रेलर का पीछा किया। बताया गया कि पदुमपुर बाजार के पास ईंधन खत्म होने के बाद ट्रेलर रुक गया। इसके बाद चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
डायल 112 पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ट्रेलर के मालिक और चालक की जानकारी जुटाने में लगी है। हादसे के कारणों और जिम्मेदार लोगों के संबंध में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
हादसे में ट्रैक्टर चालक की जान बचने से बड़ी दुर्घटना टल गई, हालांकि ट्रैक्टर-ट्रॉली को काफी नुकसान पहुंचा है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







