आज की ताजा खबर

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का प्रवेश पत्र आज से होगा डाउनलोड

top-news

एक नवंबर को प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित होगी परीक्षा

1.74 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति ले जाना अनिवार्य

पवन द्विवेदी

प्रयागराज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा-2027 (परीक्षा वर्ष 2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी शुक्रवार को पूर्वाह्न से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) की ओर से प्रवेश पत्र निर्धारित वेबसाइट http://entdata.co.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव राजेन्द्र प्रताप ने बताया कि अभ्यर्थी वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उस पर अंकित निर्धारित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा एक नवंबर को प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 1,74,662 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति जरूरी

सचिव राजेन्द्र प्रताप ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन में दर्ज फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति भी ले जाना अनिवार्य होगा। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और परीक्षा के दिन आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित केंद्र पर पहुंचें, ताकि परीक्षा में शामिल होने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न ह

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *