आज की ताजा खबर

सुलतानपुर में देर रात बाइक से निकले एसपी विनीत जायसवाल, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा परखी

top-news

घंटाघर और प्रमुख विसर्जन मार्गों पर पुलिस ने की गश्त

सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश

सुशील मिश्रा

सुलतानपुर। दुर्गा पूजा महोत्सव और आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने देर रात कोतवाली नगर क्षेत्र में मोटरसाइकिल से गश्त कर दुर्गा पूजा पंडालों और प्रमुख विसर्जन मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसपी ने घंटाघर सहित शहर के प्रमुख स्थानों और विसर्जन मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए, ताकि त्योहारों के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न होने पाए।


यातायात और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान

गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर और क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन और प्रकाश व्यवस्था की स्थिति देखी।

अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रमुख मार्गों पर निगरानी रखने और भीड़ के प्रबंधन को लेकर सतर्क रहने पर जोर दिया गया।

सुलतानपुर पुलिस ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *