आज की ताजा खबर

अखिल भारतीय विवि प्रतियोगिता के लिए दुर्गा, आशुतोष का चयन

top-news

तीरंदाजी में भदोही का दुर्गा - आशुतोष ने बढ़ाया मान

पवन द्विवेदी

प्रयागराज। प्रो राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया)  विश्वविद्यालय, नैनी,  प्रयागराज में आज अखिल भारतीय विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया गया जिसमें भदोही जनपद के दुर्गा प्रसाद पटवा रिकर्व राउंड में कांस्य पदक और आशुतोष पटवा कंपाउंड राउंड में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता जो  15 से 22 दिसम्बर 2026 के बीच तेजपुर विश्व विद्यालय असम में आयोजित होगा, में शामिल होगे।


दोनों खिलाड़ी दुर्गा प्रसाद पटवा और आशुतोष पटवा श्री दयाल आर्चरी अकैडमी देवनाथपुर में प्रशिक्षक रोहित सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विशंभर दयाल, संरक्षक प्रदीप बरनवाल और संघ के महासचिव अशोक कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला देवी टेक्निकल एडवाइजर विवेक कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुमन गुप्ता, आलोक कुमार गुप्ता, विनोद कुमार आदि ने सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *