आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
वीणा साहित्य परिषद को मिला नया नेतृत्व, दिलीप कश्यप अध्यक्ष और राममोहन शुक्ला बने महामंत्री
- दैनिक लोक भारती
- 22 Nov, 2026
कवियों की रचनाओं ने बांधा समां, काव्य गोष्ठी में सामाजिक सरोकारों से लेकर सियासी हालात तक पर चली शब्दों की धार; संस्था के गौरव को लौटाने का संकल्प
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद। शब्दों की धार, भावनाओं की गहराई और काव्य की सशक्त अभिव्यक्ति से रविवार को लाल सराय स्थित कलमकार भवन साहित्यिक रंगों में सराबोर हो उठा। वीणा साहित्य परिषद के तत्वावधान में आयोजित साधारण सभा की बैठक एवं काव्य गोष्ठी में जहां नई कार्यकारिणी का गठन कर संस्था को नई दिशा देने की पहल हुई, वहीं साहित्यकारों की रचनाओं ने सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर श्रोताओं को सोचने के लिए विवश कर दिया।
बैठक में दिलीप कश्यप को संस्था का अध्यक्ष तथा राममोहन शुक्ला को महामंत्री चुना गया। जयप्रकाश मिश्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रियांशु पांडेय को उपाध्यक्ष और विशाल श्रीवास्तव को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। संरक्षक मंडल में वरिष्ठ कवि रामशंकर अवस्थी, राम अवतार शर्मा इंदु, कृष्णकांत अक्षर, नलिन श्रीवास्तव और दिनेश अवस्थी को शामिल किया गया। संरक्षक मंडल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ कवि राम अवतार शर्मा इंदु ने कहा कि वीणा साहित्य परिषद जनपद की पुरानी और प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्थाओं में से एक है। इसकी स्थापना वर्ष 1980 में जेपी टंडन अलौकिक एवं रामशंकर अवस्थी ने की थी। संस्था का मूल उद्देश्य नवोदित साहित्यकारों को संरक्षण देना और उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना रहा है।
वरिष्ठ कवि रामशंकर अवस्थी अबोध ने संस्था के पुराने गौरव को पुनः स्थापित करने की उम्मीद जताई। उन्होंने अपनी काव्य पंक्तियों के माध्यम से समसामयिक विषयों को स्वर दिया। वरिष्ठ गजलकार नलिन श्रीवास्तव ने अपनी धारदार गजल के जरिए सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर व्यंग्य किया। उनकी पंक्तियां—
तूने चादर कहां बिछाली है,
ये इमारत तो गिरने वाली है।
ने श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।
कृष्णकांत अक्षर ने अपनी बेबाक अभिव्यक्ति से साहित्य की प्रभावशाली भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि बांसुरी की भाषा शिशुपाल कब मानते हैं, उनके लिए कराल चक्र होना चाहिए। वहीं दिनेश अवस्थी ने राधा-कृष्ण पर आधारित प्रतिनिधि छंदों का पाठ कर भावनाओं की सरिता बहाई। विपिन अवस्थी एडवोकेट ने 'रहा न साझे का परिवार, और न पहले सा त्योहार' गीत के माध्यम से बदलते पारिवारिक परिवेश और सामाजिक रिश्तों की तस्वीर पेश की। देवेश तिवारी, विशाल श्रीवास्तव और प्रियांशु पांडेय सहित अन्य कवियों ने भी अपनी रचनाओं से गोष्ठी को ऊंचाई प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन राममोहन शुक्ला ने किया, जबकि अध्यक्षता कृष्णकांत अक्षर ने की। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार अवस्थी, रोहित दीक्षित, नीरज शर्मा, अभिषेक चतुर्वेदी सहित अनेक साहित्यप्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में साहित्यकारों ने वीणा साहित्य परिषद की साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाने, संस्था को नई सक्रियता देने और उभरती प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







