आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
तकिया चौराहे की पांच सर्राफा दुकानों में चोरी का खुलासा, मुठभेड़ में पांच गिरफ्तार
- दैनिक लोक भारती
- 07 Aug, 2026
अमावां-रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के तकिया चौराहे पर दो दिन पहले पांच सर्राफा दुकानों में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। गुरुवार देर रात मिल एरिया पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
इनमें दो बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कोई जवान घायल नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शिवकुमार पुत्र बाबूलाल, बब्लू पुत्र भुलई, राकेश उर्फ छोटे पुत्र भुलई, लवकुश पुत्र हिमाचल तथा सागर वर्मा पुत्र रघुनंदन प्रसाद के रूप में हुई है।
अधिकांश आरोपित सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपित वर्तमान में लखीमपुर खीरी में रह रहा था। पुलिस के अनुसार सागर वर्मा सुनार है, जो चोरी के माल को ठिकाने लगाने में भूमिका निभाता था। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध तमंचे (315 बोर), दो खोखा कारतूस, एक मिस कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार (यूपी-32-एनवी-1225) बरामद की है। इसके अलावा कुल 12.80 किलोग्राम सफेद धातु के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।
इनमें 4.460 किलोग्राम आभूषण अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र में हुई चोरी से संबंधित हैं, जबकि शेष आभूषण मिल एरिया थाना क्षेत्र के तकिया चौराहे स्थित सर्राफा दुकानों से चोरी किए गए बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपितों ने मिल एरिया और मोहनगंज क्षेत्र में हुई चोरियों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
बरामद माल की पहचान कराकर उसे संबंधित दुकानदारों को सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को मिल एरिया पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे हाल के दिनों में हुई सर्राफा चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश हो गया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







