आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डीएम बृजेश कुमार ने ग्राम पंचायत नौली के मजरा लालपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं।
- दैनिक लोक भारती
- 25 Aug, 2026
पात्र परिवारों को आवास, शौचालय एवं उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिलाने के निर्देश; स्कूल से वंचित बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर।
रोहित अवस्थी
औरैया । जिलाधिकारी बृजेश कुमार द्वारा विकास खण्ड भाग्यनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत नौली के मजरा लालपुर का आकस्मिक स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने अवगत कराया कि गांव के कई अत्यंत निर्धन परिवार अभी तक पक्के आवास एवं व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा से वंचित हैं। इस पर मौके पर 18 परिवारों द्वारा आवास तथा 14 परिवारों द्वारा व्यक्तिगत शौचालय की मांग की गयी।
जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी, भाग्यनगर को निर्देशित किया कि संबंधित परिवारों का पात्रता के आधार पर सत्यापन कराते हुए पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना/मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय उपलब्ध कराने हेतु अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
उज्ज्वला योजना के तहत लगेगा विशेष शिविर
ग्रामीणों द्वारा यह भी बताया गया कि कुछ गरीब परिवारों के पास अभी तक रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध नहीं है। जिलाधिकारी ने समस्या का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि 31 अगस्त 2026 को मजरा लालपुर में विशेष शिविर आयोजित कराया जाए।
शिविर में पात्र परिवारों का सत्यापन कर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को शीघ्र गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
स्कूल न जाने वाले बच्चों का होगा घर-घर सर्वे
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से बातचीत में यह तथ्य भी सामने आया कि गांव के कई बच्चे अभी नियमित रूप से विद्यालय नहीं जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), भाग्यनगर को निर्देशित किया कि 31 अगस्त 2026 को मजरा लालपुर में विशेष शिविर लगाकर डोर-टू-डोर सर्वे कराया जाए।
सर्वे के दौरान स्कूल से बाहर अथवा विद्यालय न जाने वाले बच्चों को चिन्हित कर उनका नजदीकी विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही अभिभावकों एवं बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाए तथा ग्रामीणों द्वारा बतायी गयी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उक्त अवसर पर जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, खंड विकास अधिकारी भाग्यनगर अतुल कुमार लेखपाल नौली सहित भारी संख्या में ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







