आज की ताजा खबर

चिकित्सा शिक्षा में अनुसंधान और मरीजों के उपचार पर जोर

top-news

अल-करीम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सैयद मोइद अहमद को दिया गया श्रीराम मूर्ति ओरेशन सम्मान

क्रिटिकल केयर आधुनिक चिकित्सा का अहम हिस्सा, इसे बढ़ाने के साथ गांवों तक ले जाना जरूरीः संतोष गंगवार

 लोक भारती न्यूज ब्यूरो

बरेली। झारखंड के राज्यपाल एवं बरेली के पूर्व सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि क्रिटिकल केयर आधुनिक चिकित्सा का अहम हिस्सा है। इसे बड़े शहरों के साथ गांवों और छोटे कस्बों तक पहुंचाने की जरूरत है। चिकित्सा शिक्षा में अनुसंधान, प्रशिक्षण और मरीजों के बेहतर उपचार पर भी विशेष जोर दिया जाना चाहिए।

 वह शुक्रवार को एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन (आईएससीसीएम) के बरेली चैप्टर के सहयोग से आयोजित चार दिवसीय 9वीं एसआरएमएस पल्मोक्रिट कांफ्रेंस के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एसआरएमएस की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की और कहा कि ऐसी कांफ्रेंस नई चिकित्सा तकनीकों और अनुसंधान की जानकारी देने के साथ मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

 एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति ने कहा कि हादसों में मृत्यु दर कम करना लक्ष्य है। उन्होंने गोल्डन आवर, प्रशिक्षित स्टाफ और क्रिटिकल केयर सुविधाओं की उपयोगिता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के लिए जल्द 70 आईसीयू बेड सुरक्षित किए जाएंगे।

 आईएससीसीएम के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. रणबीर सिंह त्यागी ने छोटे शहरों और गांवों तक क्रिटिकल केयर सुविधा पहुंचाने की जरूरत बताई। कांफ्रेंस के दौरान अल-करीम विश्वविद्यालय, कटिहार के कुलपति डॉ. सैयद मोइद अहमद को श्रीराम मूर्ति ओरेशन सम्मान प्रदान किया गया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *