आज की ताजा खबर

थाना समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें

top-news

राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर निस्तारण के निर्देश, आईजीआरएस शिकायतों में गुणवत्ता पर जोर

शोएब खान

पीलीभीत। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कोतवाली सदर पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान सामने आई शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

डीएम ने आपसी विवाद और राजस्व से संबंधित मामलों में क्षेत्रीय लेखपाल तथा पुलिस कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी जाएं और नियमानुसार समाधान कराया जाए, ताकि शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का भी गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न हो, बल्कि संबंधित पक्षों की समस्या का वास्तविक समाधान कराया जाए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, थानाध्यक्ष, संबंधित लेखपाल समेत पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *