आज की ताजा खबर

शौच के लिए घर से निकले वृद्ध का खेत में मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप

top-news

 राऊपुर गांव में सुबह खेत में पड़ा मिला 60 वर्षीय किशन स्वरूप का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

 रोहित अवस्थी 

अजीतमल औरैया। क्षेत्र के राऊपुर गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 60 वर्षीय वृद्ध का शव उसके ही खेत में पड़ा मिला। खेत में शव मिलने की जानकारी होते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राऊपुर निवासी किशन स्वरूप (60) पुत्र मातादीन शनिवार देर शाम घर से खेतों की ओर शौच के लिए निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचे। रविवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में उनका शव पड़ा देखा तो घटना की जानकारी परिजनों को दी। शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।


सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार और अटसू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की दो पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनका 26 वर्षीय पुत्र गजेंद्र सिंह है। पिता की मौत से गजेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों का कहना है कि किशन स्वरूप की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *